फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मलीन स्वामी मुर्खानंद महाराज की पुण्यतिथि मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की
विज्ञापन

मोरना। शुकतीर्थ स्थित मां बगुलामुखी न्यास आश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी मूर्खानंद महाराज की पुण्यतिथि बड़े धूमधाम से मनाई गई। श्रद्धालुओं ने स्वामी जी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन किया।
विज्ञापन

ब्रह्मलीन स्वामी मूर्खानंद महाराज की छटी पुण्यतिथि को लेकर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड सहित नोएडा, मेरठ, शामली, बिजनौर, सहारनपुर से आए श्रद्धालुओं ने समाधि स्थल पर उच्च स्वर में वैदिक मंत्रोचारण के बीच पूजा अर्चना कर पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं, नगर के साधु, संत, गरीब असहाय लोगों के बीच आयोजित भंडारे का प्रसाद वितरित भी किया गया। इस मौके पर आश्रम मालती देवी, नवनीत शर्मा, सौरव पुंडीर, ब्रजपाल सिंह, उमेश चौहान, डॉ. राजेंद्र, ऋषिपाल सिंह, सतीश कुमार, बिजेंद्र सिंह आदि ने आयोजित हवन यज्ञ में आहुति देकर साधु संतों की सेवा कर पुण्य कमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें