फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक सवार महिला सहित चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में दो बाइक सवार महिला सहित चार लोग घायल
विज्ञापन

रतनपुरी। निजानंद आश्रम के पास अचानक टायर फटने से कार की चपेट में आने से दो बाइकों पर सवार एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में सभी घायलों को मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

रतनपुरी निवासी अहसान पुत्र शमीम एवं रामकिशन पुत्र मेघराज बाइक द्वारा गांव के गन्ना तौल केंद्र पर जा रहे थे। जब ये रतनपुरी में निजानंद आश्रम के पास पहुंचे, तो सामने से आ रही आई-20 कार का अचानक टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर अपने सामने चल रही एक अन्य बाइक को चपेट में लेते हुए इनकी बाइक से जा टकराई। जिससे बाइक सवार राजेंद्र पुत्र श्रीचंद और उसकी पत्नी कमला निवासी गांव गोयला, थाना शाहपुर घायल हो गए। दंपती बाइक से खतौली से अपने गांव गोयला जा रहे थे। इनके साथ ही रतनपुरी निवासी अहसान और रामकिशन भी कार की टक्कर लगने से खाई में जा गिरे। जिससे में दोनों भी घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची तथा घायलों को अस्पताल भिजवाया। कार चालक सन्नी किसी दूसरे वाहन से घायल बाइक सवार राजेंद्र और उसकी पत्नी कमला को बुढ़ाना अस्पताल ले गया। खबर मिलने पर परिजन भी बुढ़ाना पहुंच गए। जहां डॉक्टरों के द्वारा गंभीर हालत में राजेंद्र को मेरठ रेफर किया। परिजन उन्हें आर्मी अस्पताल ले गए। हादसे में राजेंद्र का पैर कुचला गया है। बाकी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें