फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक से सात अप्रैल तक शनिधाम पर लगेगा मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। श्री शनि धाम मंदिर चरथावल मोड़ पर आयोजित बैठक में समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद कपूर ने बताया कि मेले का शुभारंभ एक अप्रैल को होगा। दोपहर एक बजे से नई मंडी थाने के पास से शनि भगवान की शोभायात्रा निकाली जाएगी। दो अप्रैल को रात्रि आठ बजे शनि धाम मंदिर पर भजन संध्या का आयोजन होगा। तीन अप्रैल को रात्रि आठ बजे एक शाम देश के अमर शहीदों के नाम कार्यक्रम होगा। पांच अप्रैल को धार्मिक रागिनी, छह अप्रैल को सवेरे छह बजे सुंदर कांड का पाठ होगा। सवेरे 11 बजे शनि भगवान का पंचामृत अभिषेक, रात्रि आठ बजे शनि भजन संध्या तथा सात अप्रैल को सवेरे नौ बजे हवन के उपरांत दोपहर 12 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इन सभी दिनों में मेला जारी रहेगा। बैठक में नरेंद्र पंवार, अर्जुन अग्रवाल, बाबूराम कौशल, संदीप मित्तल, लक्ष्मी नारायण, राजीव जैन, ब्रजकुंवर गर्ग, प्रबुद्घ भारद्वाज, अशोक ढींगरा, विक्की ढींगरा, संजय गोयल, राजीव धीमान, संतोष मिश्रा, अमित कुमार, आशीष कुमार, सतीश कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता समिति अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने तथा संचालन महासचिव मुकेश चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें