फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल प्लेयर हैप्पी माल्या ने ट्रेक्टर के हैरतअंगेज करतब दिखाए

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। पनियाली कासिमपुर में सालाना जोड़ मेले की समाप्ति पर कलाकारों ने कला एवं कौशल प्रदर्शन किया। जिसमें इंटरनेशनल प्लेयर ट्रैक्टर स्टंट हैप्पी माल्या ने ट्रैक्टर से स्टंट दिखाकर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा साहिब में कार्यक्रम का उद्घाटन बाबा रणजीत सिंह ने फीता काटकर किया। बाबा रणजीत सिंह ने कहा कि मनोरंजन का मनुष्य के जीवन में विशेष महत्व है। मनोरंजन द्वारा मनुष्य का मन आनंदित हो जाता है और उसके जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है। इंटरनेशनल प्लेयर ट्रैक्टर स्टंट हैप्पी माल्या ने ट्रैक्टर को पहियों सहित ऊपर उठाकर और दौड़ाकर एक से एक हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर कर दिया। हैप्पी माल्या ने युवाओं से ऐसे स्टंट करने का प्रयास नहीं करने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे स्टंट सालों की मेहनत व अभ्यास करके सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर किए जाते हैं। उनका उद्देश्य केवल लोगों का मनोरंजन करना है न कि उन्हें ऐसा करने के लिए उकसाना। गुरुद्वारा कमेटी द्वारा हैप्पी माल्या को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रविंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह, गुरमीत सिंह, गुरदीप सिंह, जरनैल सिंह, मनमोहन सिंह, कंवरपाल सिंह, राजपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, काबल तोड़ सिंह, भगत सिंह, शक्ति सिंह, जोध सिंह, खुशप्रीत सिंह, सिमरनजीत सिंह, गुरजीत सिंह, कुलजिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें