मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी स्थित एसडी कन्या इंटर कॉलेज में मंगलवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत बीएसए व डीआईओएस कार्यालय की संयुक्त टीम द्वारा मतदाताओं को बूथ स्तर पर मतदान हेतु जागरूक किया गया।
शहर के गांधी कॉलोनी स्थित एसडी कन्या इंटर कॉलेज में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में बीएसए योगेश कुमार शर्मा, राजकीय इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में स्वीप कंट्रोल रूम की टीम ने बूथ स्तर पर ही मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस दौरान बीएसए ने कहा कि जिले में 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के दौरान ही मतदान होना है। उस दिन छुट्टी मनाने बाहर न जाएं, बल्कि इसे मतदान त्योहार के रूप में लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए शपथ भी दिलाई। सरफराज, आलम व साकिब निसार ने मतदाताओं से मतदान हेतु संकल्प पत्र भरवाए। प्रधानाचार्य अनीता शर्मा, मुकेश वर्मा, वार्ड सभासद प्रेेमी छाबड़ा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।