चौधरी अजित सिंह आज नगर में
मुजफ्फरनगर। रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह शनिवार को कूकड़ा ब्लाक चौराहे पर एक बैक्वेट हॉल में सपा, बसपा और रालोद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष दो बजे कार्यक्रम में पहुंचेंगे।
भरतलाल गए, राजकुमार आए
मुजफ्फरनगर। जिले के अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भरत लाल गोंड का जिले से तबादला हो गया है। गोंड को भदोही का जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बनाया गया है। उनके स्थान पर अभी किसी अन्य अधिकारी को नहीं भेजा गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी के पद पर जिले में राजकुमार की पोस्टिंग हुई है। वह बदायूं से यहां नियुक्त किए गए है। डीपीआरओ पवन कुमार का यहां से बागपत तबादला हो चुका है।