फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अधिकारों की जागरूकता को रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को मिले बराबरी का दर्जा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सामाजिक संस्था अस्तित्व की महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर शहर में रैली निकाली। डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। जिला पंचायत के सभागार में प्रशासन ने महिलाओं को सम्मानित किया और कस्तूरबा गांधी विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन

सामाजिक संस्था अस्तित्व की रेहाना अदीब के नेतृत्व में महिलाओं ने जागरूकता रैली निकाली। हाथों में तख्तियां लिए महिलाएं समाज में हो रही घटनाओं पर आक्रोशित दिखीं। महिलाओं को बराबरी का अधिकार देने, उत्पीड़ऩ रोकने की मांगे उठी। संगठन ने डीएम ऑफिस पर भी प्रदर्शन किया। रेहाना अदीब ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचल में महिलाएं अभी भी अपने हक के लिए संघर्ष कर रही हैं। महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पाया है। जिला पंचायत के सभागार में जिला प्रशासन की ओर से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय महिलाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सीडीओ अर्चना वर्मा मुख्य अतिथि रही। सरकुलर रोड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में महिला दिवस मनाया गया। छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुती दी। डायट के प्राचार्य भीम सिंह ने कहा कि महिलाओं के लिए आज विकास के रास्ते खुले हैं। इस अवसर पर मेधावी छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें