फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराबकांड: पुलिस ने पिता को बेटी से भी मिलने नहीं दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। जहरीली शराबकांड के मामले में कोतवाली में बिठाई गई एक महिला से मिलने के लिए उसका पिता दिनभर पुलिस की मान मनौव्वल करता रहा। लेकिन पुलिस ने उसे बेटी से मिलने नहीं दिया। पुलिस ने दो दिन पूर्व शराबकांड में नाम आने वाले एक व्यक्ति की पत्नी को हिरासत में लिया हुआ है। जो अभी फरार चल रहा है।
विज्ञापन

जहरीली शराबकांड में गुनारसा गांव के एक व्यक्ति का नाम आने पर पुलिस ने दबाव बनाने के लिए दो दिनों से उसकी पत्नी को हिरासत में लिया हुआ है। बुधवार को उक्त महिला का भौकरहेड़ी निवासी पिता कंवरपाल बेटी से मिलने के लिए कोतवाली पहुंचा था। लेकिन पुलिस ने उसे बेटी से मिलने नहीं दिया। कंवरपाल ने बताया कि वह दिनभर बेटी से मुलाकात कराने के लिए पुलिस वालों की मान मनौव्वल करता रहा। लेकिन उन्होंने उसे उससे मिलने नहीं दिया। कहा गया कि इंस्पेक्टर के कहने के बाद ही वह उससे मिल सकता है। कंवरपाल ने कहा कि अगर दामाद ने कुछ गलत किया है तो इसमें उसकी बेटी की क्या गलती है। बेटी को पुलिस ने यहां बिठा कर रखा हुआ है और वहां घर पर उसके दो छोटे छोटे बच्चें बुरी तरह बिलख रहे हैं। देर शाम कंवरपाल थक हार कर बेटी से बिना मिले ही वापस लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें