मुजफ्फरनगर। शामली और मुजफ्फरनगर जनपद की अंडर-16 और अंडर-19 क्रिकेट टीमों का ट्रायल अब 17 फरवरी को चौधरी चरण सिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा पूर्व में आयोजित होने वाला ट्रायल बारिश के कारण स्थगित कर दिया गया था। एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर के अनुसार 17 फरवरी को सुबह नौ बजे से अंडर-16 और दोपहर एक बजे से अंडर-19 के पंजीकृत खिलाड़ियों का ट्रायल होगा। खिलाड़ियों को अपनी पंजीकृत स्लिप भी साथ लानी होगी। अंडर-16 के जो खिलाड़ी अपना पंजीकरण पूर्व में नहीं करा सके थे, वो इसी दिन सुबह आठ से नौ बजे तक अपना पंजीकरण करा सकते है। इसी प्रकार अंडर-19 में भी दोपहर 12 से एक बजे तक पंजीकरण करा सकते है। एसोसिएशन की वेबसाइट पर भी क्रिकेट संबंधी अपडेट देख सकते है।