फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेन फिएस्टा में सांस्कृतिक धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगारंग कार्यक्रम में धमाल मचाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। ग्रेन चेंबर पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में वार्षिकोत्सव ग्रेन फिएस्टा 2018-19 भारत: अस्मि हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रमों में भारतीय संस्कृति, हास्य और देशभक्ति का अनूठा संगम दिखाई दिया।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि पीएनबी के एजीएम सुनील रावला एवं गेस्ट ऑफ ऑनर डॉ ईश्वरचंद्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रबंध समिति के मिलिंद अग्रवाल, विनोद संगल, डॉ अशोक अग्रवाल, महेश गर्ग, नवीन कुमार भी साथ रहे। वंदेमातरम् की प्रस्तुति के बाद गणेश की स्तुति हुई। सूरज की बांहों में कार्यक्रम में बताया कि जीवन प्रकृति का सर्वश्रेष्ठ उपहार है। हर दिल की अपनी बात है कार्यक्रम में बताया कि प्रत्येक व्यक्ति की अपनी विशेषता होती है। कठपुतली नृत्य में भारतीय संस्कृति के अलौकिक रूप को दिखाया। राजस्थानी गीत आयो रे म्हारो रंगीलों मेहमान की भव्य प्रस्तुति दी गई। व्हील ऑफ लाइफ कार्यक्रम की प्रशंसा हुई। हिरण्यकश्यप पर नाटिका सराही गई। हास्य नाटिका कलियुग ने सभी को लोटपोट कर दिया। देशभक्ति से जुडे़ कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जूनियर विंग की प्रधानाचार्या सुतपा बोस ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड दिए गए। विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले दिशाराज को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य सीनियर विंग आजादवीर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें