फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित मंत्री के दामाद व युवा उद्यमी को दी गई सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के वित्तमंत्री के उद्यमी दामाद को दी गई सुरक्षा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रदेश के वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल के दामाद और शहर के उद्यमी कोर्ट रोड निवासी अमित प्रकाश के साथ चार दिन पूर्व घटी घटना को लेकर एसएसपी ने उन्हें सुरक्षा प्रदान कर दी है। उद्यमी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद क्राइम ब्रांच समेत अन्य टीमों को वारदात के खुलासे में भी लगा दिया गया है।
शहर के कोर्ट रोड निवासी युवा उद्यमी अमित प्रकाश ने बताया कि बृहस्पतिवार रात वे कार से दिल्ली से लौट रहे थे। हाईवे से शहर में मुड़ते ही पहले दो कार में सवार कुछ संदिग्ध लोगों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। किसी तरह उद्यमी का चालक कार को कच्चे में उतारकर निकल भागा, जिस पर स्विफ्ट कार सवारों ने उनका पीछा किया था। शहर में आने के बावजूद संदिग्ध कार सवारों द्वारा पीछा किए जाने पर उद्यमी ने कार के साथ एसएसपी आवास में घुसकर जान बचाई थी। प्रदेश के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल के दामाद और शहर के बड़े उद्यमी अमित प्रकाश के साथ हुई घटना के बाद उद्योग व व्यापार जगत में आक्रोश व्याप्त है। वहीं, मामला प्रदेश के वित्त मंत्री के परिवार से जुड़ा होने के चलते पुलिस-प्रशासन मामले में फूूंक-फूंककर कदम उठा रहा है। मामले में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि उद्यमी अमित प्रकाश व उनके परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही कार सवारों की तलाश में कई टीमें लगा दी गईं हैं। बहुत जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंगाली जा रही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज
मुजफ्फरनगर। युवा उद्यमी के साथ हुई इस घटना के जल्द खुलासे को लेकर एसएसपी द्वारा गठित टीमों द्वारा वहलना चौक से सुजड़ू चुंगी, सरकुलर रोड, महावीर चौक व प्रकाश चौक पर लगे प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं, घटना के समय उक्त सभी स्थलों पर मिले संदिग्ध मोबाइल नंबरों को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें