फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना भुगतान पर खरी नहीं उतर रही सरकार: वीरेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बकाया गन्ना भुगतान पर खरी नहीं उतरी सरकार: वीरेंद्र
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य वीरेंद्र सिंह ने कहा कि बकाया गन्ना भुगतान पर भाजपा खरी नहीं उतरी है। गन्ना मंत्री के क्षेत्र की थानाभवन चीनी मिल पर किसानों का 32 करोड़ बकाया है।
विज्ञापन

महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता में एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों के मुद्दे पर भाजपा झूठी निकली है। गन्ना मंत्री अपने क्षेत्र की चीनी मिल से भुगतान नहीं करा पाए हैं। गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी नहीं करना किसानों के साथ धोखा है। भाजपा सरकार में अफसर निरंकुश हो गए हैं। विधायकों और मंत्रियों तक की नहीं सुनते हैं। तहसीलों और थानों में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। उन्होंने जोगेंदर पाल गुर्जर को लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने की घोषणा की। सपा जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री के दामाद को एसएसपी आवास में घुसकर जान बचानी पड़ी। भाजपा नेताओं के चेयरमैन को काम नहीं करने देने के कारण शहर को कूड़ा घर में बदल दिया गया है और विकास ठप हो गए हैं। वार्ता में चंदन सिंह चौहान, राहुल वर्मा, जिया चौधरी, सत्यवीर प्रजापति, निधिष गर्ग, सतीश गुर्जर, काजी अरशद, वसी अंसारी, विनय पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें