चरथावल। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर क्षेत्र के स्कूलों में भगवान श्रीकृष्ण और राधा के वेश में बच्चों की आकर्षक झांकियों ने मनमोह लिया। किसी ने कान्हा को पालने पर झूलाया, तो कही उनकी अठखेलियों को प्रस्तुत किया।
नालंदा पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में कान्हा की बाल लीलाओं का सुुंदर झांकियां तैयार की। यूकेजी से नर्सरी तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में सतरंगी वेश और भगवान की बांसुरी के साथ बच्चे अठखेलियां करते नजर आए। कक्षा पांच से आठ के बच्चों ने कान्हा का झूला प्रतियोगिता में प्रतिभा बिखेरी। प्रधानाचार्य संजय सिंह ने बच्चों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। उधर, रैनबो एकेडमी में बच्चों सुंदर रंगोली सजाई। बच्चों हार्दिक, जागृति, गौरी, श्रेया, प्रणव, कृष्णा, सागर, वेदांशी, गुंजन, अनु, नेहा, राधिका, वैश्णवी, तनवी, खुशबू, अवनी, वंश, अथर्व और अनर्व राधा-कृष्ण की वेशभूषा में नृत्य किया और झांकियों में हिस्सा लिया। प्रबंधक अभिषेक बंसल, प्रधानाचार्या शालिनी अरोरा, काजल वर्मा, अनामिका त्यागी, काजल गर्ग का सहयोग रहा। चिल्ड्रन पैराडाइज, किड्स हैवेन पब्लिक स्कूल, श्री अरविंद निकेतन में बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए।