तितावी।
आम आदमी पार्टी की जन अधिकार पद यात्रा शनिवार को तितावी पहुंची, जहां लालूखेड़ी नहर पर कार्यकर्ताओ ने यात्रा में शामिल संजय सिंह व अन्य पार्टी नेताओं का स्वागत किया। इसके बाद अलीपुर खेड़ी के किसान इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में संजय सिंह ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। संजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने घोषणा पत्र में किसानों का फसली ऋण शत-प्रतिशत माफ करने, 14 दिन में गन्ना भुगतान करने, धान शत-प्रतिशत समर्थन मूल्य पर खरीदने, गन्ना किसानों को छह हजार करोड़ रुपये की सहायता देने और मुख्यमंत्री कृषि सिंचाई फंड देने के वादे किए थे। इनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया गया है। इसके अलावा, बिजली दरों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी कर किसानों की कमर तोड़ दी गई। इसके अलावा, शिक्षामित्रों को नियमित करने के वादे से भी भाजपा ने किनारा कर लिया है। जिला संयोजक अरविंद बालियान, तसव्वर हुसैन, शहजाद नबी, अंकुर शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, वसी खैरी, संयोजक कुलदीप, बृजपाल सिंह सोम, विकास, राजसिंह आर्य, चौधरी सतेंदर कुमार और प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।