मुजफ्फरनगर। नई मंडी के ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में भारत विकास परिषद समृद्धि द्वारा संस्कृति सप्ताह के तहत रंगोली और मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने महारत दिखाते हुए निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
जीसी पब्लिक स्कूल में मेंहदी प्रतियोगिता एकल और रंगोली प्रतियोगिता चार-चार बच्चों के ग्रुप में कराई गई। प्रतियोगिता के कक्षा-छह तक के ग्रुप में आकांक्षा ने प्रथम, सोनाक्षी ने द्वितीय व प्रतिभा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, कक्षा-सात व आठ के ग्रुप में साक्षी ने प्रथम, वंशिका ने द्वितीय और ओशिका व यश ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा-नौ से इंटर तक के ग्रुप में नैंसी ने प्रथम, पलक ने द्वितीय, नेहा व वर्णिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में ग्रुप-2 ने प्रथम, ग्रुप-चार ने द्वितीय और ग्रुप-एक, ग्रुप-सात ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य सुतपा बोस व भारत विकास परिषद के प्रांतीय कोषाध्यक्ष नवीन सिंघल ने विजेता बच्चों को पदक व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। परिषद अध्यक्ष अजय गुप्ता, संजीव अग्रवाल, पंकज बंसल, राजेंद्र सिंघल, राजीव, अभिषेक, सचिन, सचिन, जोगेंद्र गोयल, गौशल कृष्ण अग्रवाल व आजाद वीर का सहयोग रहा।