फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना दबाव में मर्डर मिस्ट्री का खुलासा करे पुलिस : एमएलए

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। विधायक विजय कश्यप ने मृतक छात्र के परिजनों के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना जताई। उन्होंने मामले का खुलासा बिना किसी दबाव में करने के लिए थानाध्यक्ष विंध्याचल तिवारी से कहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को विधायक मृतक छात्र के घर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। परिजनों द्वारा पुलिस पर मामले में उदासीनता बरतने का आरोप लगाया। विधायक ने वह घटनास्थल भी देखा, जिस नाले में शव बरामद हुआ था। उन्होंने परिजनों को सरकार से मिलने वाले अनुदान को शीघ्र दिलाने का भरोसा दिया। थाना प्रभारी को मृतक के घर बुलाकर हत्याकांड का खुलासा शीघ्र करने और परिवार को सुरक्षा देने के लिए कहा। एसओ ने मृतक के साथ रोजाना दौड़ लगाने वाले युवाओं से गांव में ही घंटो तक तहकीकात की। हालांकि पुलिस मामले की तह तक नहीं पहुंच सकी है। अलावलपुर चौकी के निकट खेत में गड्ढा खुदने की बात बताने वाले नौकर को थाने बुलाकर पूछताछ करने के बाद छोड़ा। उधर, पुलिस मृतक के फोन की कॉल डिटेल के आधार पर तफ्तीश को आगे बढ़ा रही है। घटना के अनावरण में मृतक हर्षपाल के मोबाइल फोन की सीडीआर भी कारगर साबित हो सकती है। लेकिन हत्याकांड का खुलासा करने में कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती। एसओ ने बताया कि वह हर बिंदु को मद्देनजर रखते हुए तफ्तीश करेंगे। आरोपियों को शीघ्र सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें