फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदा-बांदी से मौसम ने ली करवट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। आकाश में सुबह से ही बादल छाये रहे। कुछ देर के लिए पड़ बूंदाबांदी से मौसम ने करवट ली और लोगों को कुछ देर के लिए राहत मिली। हालांकि पूरे दिन बादलों के बने रहने से भीषण गर्मी से राहत रही। उमस ने परेशान जरूर किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह के समय आकाश में बादल छाये हुए थे। बाद में मौसम साफ हुआ और तेज धूप निकली। इसी के साथ दोपहर के समय घने काले बादल आकाश में आये और मौसम ने करवट ली। दोपहर के समय रिमझिम बारिश शुरू हुई। कुछ समय तक चली इस बूंदाबांदी से भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत जरूर मिली। बारिश के बाद शाम तक आकाश में बादल छाये रहे। शाम के समय एक बार फिर बूंदाबांदी हुई। दिन भर मौसम के करवट लेने से आम आदमी को राहत महसूस हुई। बारिश से शहर की सड़कों पर कीचड़ जैसी स्थिति जरूर रही। बारिश के बाद उमस का मौसम बन गया। आम आदमी उमस में गर्मी में पसीने से परेशान रहा।

छह माह बाद कल से चलेगी जालंधर इंटरसिटी
मुजफ्फरनगर। रेलवे प्रशासन ने दिल्ली-मेरठ-जालंधर के बीच चलने वाली महत्वपूर्ण ट्रेन जालंधर इंटरसिटी (सुपर) का संचालन बहाल कर दिया है। बीते छह माह से यह ट्रेन बंद थी। दिल्ली से जालंधर और जालंधर से दिल्ली के बीच चलने वाली यह ट्रेन 16 जुलाई से फिर से चलेगी। इस ट्रेन के चलने से पंजाब आने जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें