फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादपुरा में शुरु हुई कबड्डी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बघरा के मुरादपुरा में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुुुुभारंभ पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान ने किया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों की टीमें भाग ले रही है। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उद्घाटन समारोह में सांसद बालियान ने कहा कि कबड्डी, कुश्ती जैसे परंपरागत खेलों में ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाई है। लक्ष्य एजूकेशनल एंड स्पोर्ट्स स्कूल के खेल मैदान पर शुरू हुई प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानों से आई टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन खेले गए मैच में थानाभवन, बघरा और लक्ष्य स्पोर्ट्स की टीमें जीती। जिला पंचायत सदस्य धीरज लाटियान, एसओ तितावी सूूबे सिंह यादव ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। पंकज बालियान, प्रधानचार्य नीरज बालियान ने बताया कि शनिवार को फाइनल मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें