फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को ड्रेस व बैग वितरित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नंबर-2 में बच्चों को नि:शुल्क ड्रेस व बैग वितरण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के समाजसेवी कमल प्रकाश आर्य मौजूद रहे। संकुल प्रभारी मयंक शर्मा ने बताया कि बैग वितरण अभी नए प्रवेश हुए सभी बच्चों को किया जा रहा है। परंतु ड्रेस प्रत्येक बच्चों को दी गई है। कुल 100 ड्रेस वितरित की गई। ड्रेस पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर ब्रहमप्रकाश आर्य, डा. असलम, साबिस्ता कुरैशी, रेनू, ऋचा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग
मीरापुर। रामराज क्षेत्र के गांव हासमपुर के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर सार्वजनिक भूमि कब्जाने के आरोप में मुख्यमंत्री, कमिश्नर तथा डीएम को पत्र प्रेषित कर कब्जाई गई भूमि को मुक्त कराने की मांग की है। गांव हासमपुर निवासी रामेश्वर दयाल, कन्हैयालाल, अजय कुमार, पंडित अशोक शर्मा, केशोराम कांबोज, वेदप्रकाश आदि ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा कि वर्तमान ग्राम प्रधान ने राजस्व कर्मचारियों सेे सांठगांठ कर अपने मकान के पास पड़ी सार्वजनिक जमीन पर अवैध रुप से नाला बनाकर कब्जा कर लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस जमीन पर कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं। मृत्यु के समय लोग शव को यहां रखकर अंतिम दर्शन भी करते हैं। आरोप है कि ग्रामीणों के विरोध के बाद भी प्रधान ने अवैध कब्जा किया है
शरबत का वितरण
मीरापुर। भारतीय हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने भीषण गर्मी के चलते योगिनी एकादशी के अवसर पर शीतल शरबत का वितरण किया। गंगा भवन के निकट आयोजित कार्यक्रम में सहदेव शर्मा, अर्पित पराशर, राजकुमार, मुक्ता, तेजपाल वर्मा, उमेश वर्मा, विदुर शर्मा, पुनीत, हर्षित, अंकित, आशुतोष आदि शामिल रहे। इस मौके पर कस्बा प्रभारी दरोगा राजेंद्र गिरि व रामकुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें