फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेका बंद कराने वाली महिलाएं भाजपा में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। शराब का ठेका बंद कराने वाली संषर्घरत महिलाएं भाजपा में शामिल हो गई हैं। नगराध्यक्ष प्रशांत देशवाल ने इन महिलाओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। शीघ्र नगर में पहली बार महिला मोर्चा का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

दयालपुरम कालोनी की गली के बराबर में देशी शराब का ठेका खुल गया था। कालोनी की महिलाओं ने ठेका बंद कराने के लिए काफी संघर्ष किया। महिलाओं ने ठेका बंद कराने को तहसीलदार अमित कुमार की गाड़ी का भी घेराव किया था और ठेका के बाहर धरना दिया था। आबकारी अधिकारियों ने महिलाओं के विरोध चलते शराब ठेका को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने का आश्वासन दिया है। दयालपुरम में हुई भाजपा की बैठक में शराब का ठेका बंद कराने वाली संघर्षरत महिलाएं ने सुनीता शर्मा व बबीता शर्मा के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। नगराध्यक्ष प्रशांत देशवाल ने कहा कि भाजपा विश्व की एकमात्र सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि नगर में अभी तक महिला मोर्चा का गठन नहीं किया गया था। शीघ्र की महिला मोर्चा का गठन किया जाएगा। बैठक में सुरेश आर्य, राकेश प्रजापति, मनोज जैन, सुंदरलाल, दर्पण गुप्ता, बाला देवी, सरला, साधना, शशि, संतोष, प्रभा देवी, राजेश देवी, कुसुमलता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें