फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलरों ने बाइक रैली निकाली, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन डीलरों ने बाइक रैली निकाली
विज्ञापन

खतौली। तहसील क्षेत्र के राशन डीलरों ने अपनी सात सूत्री मांग को लेकर नगर में बाइक रैली निकाली। इसके बाद तहसील में प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को अपनी मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। राशन डीलरों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, वे तब तक इस माह का खाद्यान्न नहीं उठाएंगे।
विज्ञापन

आल इंडिया राशन डीलर फेडरेशन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह तहसील क्षेत्र के राशन डीलर एकत्र होकर मंडी समिति में स्थित विपणन कार्यालय के सामने पहुंचे। जहां पर राशन डीलरों ने प्रदर्शन किया, इसके बाद धरना देकर बैठ गए। दोपहर को राशन डीलरों ने मंडी से लेकर तहसील तक साइकिल रैली निकाली। तहसील में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद राशन डीलरों ने कोटेदारों को तीस हजार रुपये मानदेय दिए जाने। खाद्यान्न की डोर स्टेप डिलीवरी किए जाने, खाली कट्टों का वजन दिए जाने की मांग की। सहायक को 8 हजार रुपये वेतन देने और 2001 से अब तक खाद्यान्न के किराए का भुगतान दिए जाने की मांगों का एक ज्ञापन एसडीएम अतुल कुमार को सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में बाबूराम, इनाम मलिक, प्रमोद, प्रेमवती, बाबूद्दीन, अमित कसाना, धनीराम, जयप्रकाश, जयवीर सिंह, रोशन लाल, नरेंद्र कुमार, राम अवतार आदि राशन डीलर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें