रतनपुरी में ओले पड़े
खतौली। मंगलवार रात आठ बजे बाद आंधी के साथ हुई तेज बारिश में रतनपुरी क्षेत्र में ओले पड़े। सहमे हुए लोग अपने घरों में कैद हो गए थे। दुकान भी आनन-फानन में अपनी दुकानें बंद करके अपने घर लौट गए थे। सड़कों पर इक्का दुक्का वाहन दिखाई देने लगा था। नगर में तेज बारिश से कुछ ही देर में सड़क पानी से लबालब हो गई।