फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाशीय बिजली से उपकरण फुंके

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। बृहस्पतिवार सुबह बिजली गिरने से कस्बे के कई लोगों के मकानों में हजारों रुपयों की कीमत के बिजली उपकरण फुंक गए। कस्बे के मोहल्ला हुसैनपुरा में हल्की बूंदाबांदी के साथ आकाशीय बिजली गिरने से इलमचंद पाल, सतीश खटीक, प्रदीप, बलसिंह आदि लोगों के घरों में हजारों रुपये की बिजली के उपकरण फुंक गए। गांव कवाल के जूनियर हाईस्कूल में खड़ा यूकेलिप्टस का पेड़ राजू पुत्र लाल सिंह के मकान पर जा गिरा। पेड़ गिरने से उसका मकान क्षतिग्रस्त हो गया। मकान खाली पड़ा हुआ था। प्रशासनिक व शिक्षा विभाग के अधिकारी के मौके पर नहीं आकर देखने को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


शांतिभंग में तीन लोगों का चालान
रतनपुरी। गांव मंडावली बांगर के ईंट भट्ठ पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्ष से तीन लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया। गांव कितास निवासी सहंसरपाल पुत्र हरफूल सिंह और उसका लड़का जतिन मंडावली बांगर के राजेंद्र प्रधान के भट्ठे पर काम करते हैं। इसी भट्ठे पर गांव समौली निवासी संजय पुत्र प्रेम सिंह व राजा पुत्र राजेंद्र भी काम करते हैं। भट्ठे पर ही किसी बात को लेकर दोनो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्ष के लोगों को चोटें आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष से सहंसरपाल, दूसरे पक्ष से संजय व राजा को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें