खतौली। गांव फुलत में आंधी से नर्सरी में हजारों रुपये के पौधे खराब हो गए। मोहल्ला मिटठूलाल निवासी जदीम हसन कादरी ने गांव फुलत में नर्सरी लगा रखी है। नर्सरी के ऊपर बनाई गई छत बुधवार को तेज आंधी तूफान में टूटकर नीचे पैधों पर गिर गई। जिससे हजारों रुपये के पौधे खराब हो गए।
विज्ञापन बोर्ड गिरा
मंसूरपुर। मंसूरपुर में मकान के ऊपर मोबाइल कंपनी का बड़ा विज्ञापन बोर्ड लगा हुआ था। बुधवार की शाम आए आंधी तूफान में वह बोर्ड छत से नीचे गिर गया। शुक्र है की बोर्ड बराबर में खाली पड़े मैदान में गिरा। कोई जनहानि नहीं हुई।
छेड़छाड़ का प्रयास
खतौली। गंगनहर पर बाइक पर पीछे बैठी महिला के साथ पीछे से आ रहे बाइक सवार युवकों ने छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर युवक बाइक लेकर भाग निकले। महिला के पति ने बाइक से युवकों को काफी दूर तक पीछा भी किया, लेकिन युवक बाइक लेकर मोहल्ले में घुसकर गायब हो गए।