फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सरकार गरीबों की हमदर्द
विज्ञापन

जानसठ। गांव तिसंग व तालड़ा में आयुष्मान भारत दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष रुपेंद्र सैनी ने किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के लिए मुफ्त दवाई व योजना में चयनित परिवार के सदस्यों को पांच लाख रुपया तक स्वास्थ्य बीमा किया जाएगा।
विज्ञापन

रुपेंद्र सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार गरीब लोगों के लिए कई योजनाएं चला रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना को आम आदमी के लिए तैयार किया है। इस योजना में चयनित परिवार के सदस्यों को सरकार की ओर से पांच लाख तक का इलाज मुफ्त किया जाएगा। गरीब लोग अपने परिवार का इलाज पैसे के अभाव में नहीं कर पाते हैं, उसी को ध्यान में रखकर इस योजना को बनाया गया है। इसमें प्रतिवर्ष परिवार के मुखिया को योजना का नवीनीकरण कराना होगा। गांव तालड़ा में भाजपा जिला सदस्य विजय रस्तोगी द्वारा योजना का शुभारंभ किया गया। सीएचसी प्रभारी डा. नदीम ने बताया कि योजना में चयनित परिवारों का विवरण 2011 की जनगणना के आधार पर किया गया है, जो इस योजना के लिए चयनित परिवारों की सूची जिला प्रशासन द्वारा बनाई गई। छोड़े गए परिवारों का सर्वे कराकर उनके नाम इस सूची में शामिल किए जाएंगे। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुंदर पाल, गांव प्रधान रतन सिंह, ग्राम प्रधान चौधरी खलील गुर्जर, सहकारी समिति के चेयरमैन राजन वालिया, हेमंत शर्मा, ब्रजेश रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें