फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल संघ शाखा बुढ़ाना का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना लेखपाल संघ के अध्यक्ष बने ओमप्रकाश
विज्ञापन

बुुढ़ाना। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा बुढ़ाना के चुनाव में सर्वसम्मति से अध्यक्ष के पद पर ओमप्रकाश निर्विरोध निर्वाचित हुए। सभी लेखपालों ने निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

रविवार को तहसील बुढ़ाना की लेखपाल संघ कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। बार संघ के मीटिंग हाल में सुबह करीब 10 बजे लेखपाल एकत्र हुए। तहसील के कुल 39 लेखपालों में से 28 ने चुनाव में भाग लिया। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए ओमप्रकाश, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर वारिस अली, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर कृष्णचंद, सचिव के पद पर ललित मोहन, सहसचिव के पद पर बिजेंद्र कुुमार, कोषाध्यक्ष के पद पर अशोक कुमार व ऑडिटर के पद पर रविता ने नामांकनपत्र दाखिल किया। चुनाव अधिकारी अनिल कुुमार व शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि सभी पदों पर एक- एक नामांकन आने के कारण अध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित हो गई। पूर्व सचिव योगेंद्र महले ने बताया कि चुनाव की सूचना उपजिलाधिकारी सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों तथा संघ के पदाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें