मिल में दो घंटे नोकेन
पुरकाजी। गन्ने की कम आवक होने के चलते मिल में शनिवार की रात दो घंटे नोकेन रहा, जससे मिल जल्द ही मिल ते बंद होने की संभावना बन गई है। उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी के डीजीएम सैम अंसार ने बताया कि मिल प्रशासन द्वारा पूरा इंडेंट जारी करने के बावजूद पिछले दो दिनों से गन्ने की आवक कम हो रही है। मिल की क्षमता 45 हजार कुंतल गन्ने की प्रतिदिन की है, मगर मात्र 30 से 32 हजार कुंतल गन्ने की प्रतिदिन आवक ही हो रही है। जिस कारण शनिवार की रात्री मिल करीब दो घंटे के लिए नोकेन रहा। अगर यही हालात रहे तो मिल जल्द ही बंद हो जाएगा। उधर, दो दिन पूर्व भाकियू के मंडल महासचिव नवीन राठी के नेतृत्व में किसानों ने मिल के जीएम से मिलकर जिन किसानों का मिल पर गन्ने का बकाया है उन्हें मिल से चीनी देने की मांग की थी, जिसे मिल प्रशासन ने मान लिया है।