फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग के ठेकों पर आपस में भिड़े सभासद

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्किंग के ठेकों के मसले पर भिड़े सभासद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
नगर पालिका की बोर्ड बैठक में पार्किंग के ठेकों को लेकर सभासद आपस में भिड़ पड़े। सभासद प्रवीण पीटर ने एजेंडा चेयरमैन के सामने फेंका और विकल्प जैन ने एजेंडा फाड़ डाला। बाद में तीन ठेकों को निरस्त करने को लेकर हाथ उठाकर वोटिंग करानी पड़ी। हंगामे और शोरशराबे के बीच एजेंडे में रखे गए एक प्रस्ताव को छोड़ बाकी सभी पास हो गए। ठेके पर 250 सफाई कर्मियों को रखने की मांग पर अड़े सभासदों से ईओ की बहस हुई।
पालिका बोर्ड की बैठक सायं तीन बजे प्रारंभ हुई। शांति और सौहार्द के बीच शुरू हुई बैठक में सबसे पहले चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने जिला योजना की सदस्य बनी सभासद ममतेश को प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया। इसके बाद बोर्ड बैठक शुरू हुई। सबसे पहले सभासद प्रेमी छाबड़ा ने गांधी कालोनी में जल भराव और सफाई नहीं होने की समस्या उठाई। उनके साथ सभासद अब्दुल सत्तार ने भी गंदगी पर रोष जताया। एकमत सभी सभासदों ने ठेके पर 250 सफाई कर्मी रखने की मांग की। चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने कहा कि वह तो 500 कर्मचारी चाहती हैं बजट तो नहीं है। जो 118 काम कर रहे हैं, उनका बीते तीन माह का वेतन नहीं गया। सफाई कर्मियों को लेकर ईओ विकास सैन और सभासदों में नोकझोंक हुई। शहर के 231 खराब पड़े हैंडपंप को सही कराने के प्रस्ताव पर सभासद पूनम शर्मा ने कहा कि जो हैंडपंप बकाया रहे गए हैं, उन्हें भी प्रस्ताव में जोड़ा जाए। इस पर बोर्ड एकमत दिखाई दिया। प्रस्ताव संख्या 24 को लेकर बोर्ड दो हिस्सों में बंटता नजर आया। 11 स्थानों पर पार्किंग के ठेकों में से तीन ठेकों पालिका के अंदर आने वाले वाहनों, कमला नेहरु वाटिका और झांसी की रानी के डिवाइडर के दोनो ओर के ठेके को निरस्त करने की प्रवीण पीटर, विकल्प जैन आदि ने मांग की। भाजपा सभासद विपुल भटनागर, प्रेमी छाबड़ा और अन्यों ने ठेकों को निरस्त करने का विरोध किया। मामला इतना बढा कि सभासद दो धड़ों में बंट गया। हंगामे और शोर शराबे के बीच पीटर ने एजेंडा चेयरमैन के सामने फेंक डाला, विकल्प जैन ने इनसे आगे बढ़कर ईओ के हाथ से एजेंडा खींच उसे फाड़ डाला। सदन में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। बाद में चेयरमैन ने पार्किंग के ठेकों को लेकर वोटिंग करा दी। वोटिंग में पार्किंग के ठेको के पक्ष में बहुमत सामने आया। हाथ उठाकर हुई वोटिंग के बाद पार्किंग का कोई ठेका निरस्त नहीं हुआ। कमला नेहरू वाटिका के ठेके में यह संशोधन हुआ कि सैर करने आने वाले लोगों से वसूली नहीं होगी। कंपनी बाग के मुख्य गेट से पचास मीटर की दूरी पर ही ठेकेदार वसूली कर सकेगा। प्रस्ताव 26 जिसमें विद्युत सामग्री खरीदने की बात कही गई है, इसे छोड़कर बाकी सभी प्रस्तावों को बोर्ड ने पास कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम प्रशासन के खिलाफ नहीं जाएंगे
मुजफ्फरनगर। पालिका बोर्ड की बैठक में शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर सभासद सरफराज ने भेदभाव का आरोप लगाया। चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने इस पर कहा कि प्रशासन की कार्रवाई का वह विरोध नहीं कर सकते। यह प्रशासन का मामला है, इसमे डीएम से बात करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें