फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृति :

विज्ञापन
विज्ञापन
मुकाम हासिल करने की राह आसान होगी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए जिले के दो मेधावी छात्र आयुष और ओजस्वी पुंडीर का चयन हुआ है। बेटों की कामयाबी से दोनों छात्रों के परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं है। परिजनों ने अमर उजाला का आभार जताते हुए कहा कि बच्चों को अब मुकाम हासिल करने की राह आसान होगी।
विज्ञापन

मेधावी बच्चों के लिए अमर उजाला ने अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना कई साल से चला रखी है। छात्रवृत्ति के लिए मेधावी बच्चों का चयन करने को अमर उजाला की ओर से विगत दिनों परीक्षा कराई गई थी। इस योजना में कृष्णापुरी निवासी कक्षा 10 के छात्र आयुष और गांधी नगर निवासी कक्षा 12 वीं के छात्र ओजस्वी पुंडीर का चयन अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए हुआ है। दोनों ही लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के छात्र है। बेटे का चयन छात्रवृत्ति के लिए होने पर आयुष के किसान पिता नरेंद्र सिंह, मां बबीता, मामा नितिन ने अमर उजाला का आभार जताया है। आयुष मूलरूप से गांव सिलावर का रहने वाला है, जो यहां मामा के पास रह कर पढ़ रहा है। आयुष का सपना आईएएस बनना है। मंजिल तक पहुंचने के लिए अमर उजाला ने राह आसान कर दी है। ओजस्वी पुंडीर का कहना है कि वह वैज्ञानिक बन कर देश की सेवा करना चाहता है। मिलने वाली छात्रवृत्ति से वह अच्छी शिक्षण ग्रहण करेगा। कॉलेज में क्लर्क पिता अनिल कुमार, मां सुनीता, दादा ब्रह्मदत्त, दादी लीलावती, दिपांशु नायक, प्रियांशु पुंडीर, बहन प्रिया ने खुशी जाहिर की है। पूरा परिवार बेटे की कामयाबी से गौरवान्वित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें