अग्निशमन विभाग के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरनगर। अग्निशमन विभाग स्टेशन पर अग्निशमन और शहीदी दिवस मनाया गया। इसके साथ ही अग्नि सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। ड्यूटी के दौरान शहीद विभाग के शहीदों को याद किया गया। एसएसपी अनंत देव ने पुष्पचक्र चढ़ा कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया।
फायर स्टेशन पर हुए कार्यक्रम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी कुमार रमाशंकर तिवारी ने बताया कि फायर विभाग का स्थापना दिवस 14 अप्रैल को मनाया जाता है, जिसमें द्वितीय विश्व युद्ध से लेकर अब तक फायर सर्विस गौरव में इतिहास रहा है। वर्ष 1944 में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा का विधिवत गठन हुआ था। एसएसपी ने बताया कि फायर सर्विस ने अपार धन की रक्षा की है। सीमित संसाधनों के बावजूद हमारे वीर स्वर्ण अदम्य साहस कड़ी मेहनत व पूर्ण निष्ठा के साथ उत्तर दायित्व का निर्वहन किया है। 14 अप्रैल 1944 को हुई घटना में फायर सर्विस के 66 जवान मुंबई में जहाज में लगी आग से जूझते हुए अपने कार्य करते हुए बलिवेदी पर कुर्बान हो गए थे। उन अमर शहीदों की याद में 14 अप्रैल को शहीदी और स्थापना दिवस मनाया जाता है। अग्निशमन अधिकारी एनके सिंह ने बताया कि 2017 में अग्निशमन केंद्र में कुल अग्निकांडों की संख्या 457 रही है। वर्ष 2018 में 31 मार्च तक अग्नि कांडो की संख्या 127 रही है, जिनमें फायर विभाग ने अपनी पूरी जान जोखिम में डालकर पीड़ितों की रक्षा की है। कार्यक्रम में एसपी क्राइम एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया, सीओ सिटी हरीश भदौरिया आदि मौजूद रहे।