खतौली। प्रदेश में गोरखपुर तथा फूलपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा-बसपा गठबंधन की जीत से दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने इस जीत को आमजन की जीत बताया। चुनाव में हुई जीत घोषणा के बाद जीटी रोड स्थित हाजी मोबीन के प्रतिष्ठान पर सपा और बसपा कार्यकर्ता एकत्र हुए तथा जीत का जश्न मनाते हुए मिष्ठान वितरित किया। इस दौरान सपा नगर अध्यक्ष शाहिद कुरैशी, सुलेमान परदेशी, बसपा नगर अध्यक्ष नौशाद मोनी, बसपा कोआर्डिनेटर ब्रजेश लोडडा, अनिल बिहारी, रविंद्रपाल, हाजी वसीम, तौहीद कुरैशी, अरशद मुल्तानी, पंकज सैनी, वसीम अहमद, काजी जावेद, हाजी यूसुफ, इमरान सिद्दीकी, डा. मंसूर, सैयद ताजुददीन, अनीस भूरा, दिलशाद अब्बासी, कुलदीप प्रधान, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
सपा-बसपा कार्यकर्ता गदगद
जानसठ। प्रदेश में लोकसभा की गोरखपुर और फूलपुर सीटों के उपचुनाव में परिणाम आते ही सपा व बसपा कार्यकर्ताओं के चेहरे खिल उठे। गांव तालड़ा में सपा नेता मोहम्मद हारून खान के आवास पर मिठाई बांटी गई। बसपा नेता शारिक ने भी गांव में मिठाई बांटकर एक दूसरे को जीत की बधाई दी। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान रतन सिंह, पूर्व प्रधान महेंद्र, विक्की सैनी, नौशाद, जुबेर खान, रियाज खान, अरशद खान, राहुल सैनी, संजीव, रईस, अफसर अली, दीपक, इस्तेखार, भूरा खां, जमील अहमद, आदि मौजूद थे।
रालोद ने खुशी जाहिर की
मंसूरपुर। रालोद जिला उपाध्यक्ष विकास बालियान के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में विपक्षी उम्मीदवारों के भारी मतों से जीतने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।