फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रताल में 22 को पहुंचने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। आदर्श कॉलोनी में गुर्जर समाज की बैठक हुई। इसमें गुर्जर धर्मशाला शुक्रताल में 22 मार्च को होने वाले महाराजा कनिष्क दिवस एवं वार्षिक अधिवेशन की तैयारी के लिए क्षेत्र के गांव बसायच, अहरोड़ा, ढ़ासरी, मंतोड़ी, खेड़ा चौंगावा, हाजीपुर, निठारी आदि गांव के लोगों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी। रालोद के पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी ने कहा कि गुर्जर समाज जनपद में लगातार कई वर्षों से महाराजा कनिष्क दिवस मना रहे हैं। इस बार महाराजा कनिष्क दिवस गुर्जर धर्मशाला शुक्रताल में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा तथा वार्षिक अधिवेशन भी किया जाएगा। उन्होंने समाज के लोगों से अभी से ही कार्यक्रम में तैयारी में जुट जाने का आह्वान किा। अध्यक्षता टेकचंद वर्मा तथा संचालन ओपी चौहान ने किया। प्रधान मांगेराम, सतीश भड़ाना, डा. राजेंद्र सिंह गुर्जर, शशि छोकर, अर्जुन सिंह गुर्जर, ओपी चौहान, जोगिंद्र भड़ाना, अमित कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें