ग्रामीण महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी
मोरना। महर्षि शुकदेव डिग्री कालेज मोरना के तत्वाधान में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन किया। जिसमें छात्राओं ने गांव इलाहाबास में घरेलू महिलाओं स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी। वहीं बच्चों में टीकाकरण अभियान के द्वारा बच्चों को लगाए गए टीकों के बारे में आंकड़े जुटाए। समाज में फैली कुरीतियों व भ्रांतियों को जड़ से मिटाने के लिए लोगों से आह्वान किया। गांव की गलियों, चौराहे पर सफाई अभियान भी चलाया।
शुक्रताल स्थित श्रीराम दरबार आश्रम में सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें कार्यक्रम अधिकारी डा. राजसिंह के नेतृत्व में गांव इलाहाबास में जागरूक अभियान के दौरान गांव की वृद्ध महिलाओं व कामकाजी महिला श्रुति, तारावतीर मैसी, निर्मला, मुनेश, मुन्नी, मोनिका, सावित्री, उमेश, बबली, ओमवती, माहवीरी, सोहनवीरी, जगवती, जमनादेवी, बीरमती आदि को छात्रा कोमल, अस्मत, पायल, ज्योति, फिरादोस, बीनू, कविता, नेहा, रीना, शालनी, रजनी, पूजा, शिवानी, सीमा, नेहा, विनीता आदि छात्राओं ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने, घर में साफ सफाई रखने और समय से छोटे बच्चों में बिमारी से बचाव को लेकर टीकाकरण कराने आदि की महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसके साथ-साथ घर में शोच के लिए शौचालय बनवाने को लेकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना के बारे में अवगत कराया।