फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बड़े भाई की मौत, तीन भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में बड़े भाई की मौत, तीन घायल हुए
विज्ञापन

शाहपुर। गांव तावली में हुए सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि उसके तीन भाई गंभीर घायल हो गए। चारों भाई एक ही बाइक पर सवार होकर मंगलौर से अपने गांव अटाली लौट रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

बुढ़ाना कोतवाली के गांव अटाली निवासी चार भाई किसी कार्य के लिए मंगलवार को मंगलौर गए थे, जहां से चारों शाम को लौट रहे थे। चारों भाई एक ही बाइक पर सवार थे। बाइक को भी उन्होंने जुगाड़ के रूप में बना रखा था। शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव तावली के पास पहुंचने पर अचानक इस जुगाड़ नुमा बाइक का पहिया निकल गया, जिससे चारों सड़क कर गिरकर गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने सभी को उठा कर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। मृतक वीर सिंह (55) पुत्र बारुसिंह बड़ा भाई था, जबकि हादसे में मनोज, सनोज और तीसरा भाई भी घायल हुआ है। पुलिस ने परिजनों को हादसे की खबर देकर शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें