मोरना। मोरना स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय पर डीजे साउंड संचालकों की बैठक का आयोजन किया गया। वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। लेकिन हम लोग अपने जीवन यापन के लिए दिन रात कार्य करने में जुटे रहते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से यह चिंता का विषय है, जिसके लिए सरकार को ठोस योजना बनानी चाहिए। ताकि हम भी अपने परिवार के बीच सुरक्षित पहुंच सके। एकजुटता ही हमारी शक्ति है।
डीजे साउंड एसोसिएशन मोरना के तत्वावधान में आयोजित बैठक में मोरना क्षेत्र के डीजे संचालकों ने बताया कि शादी समारोह के लिए ग्राहक को निकटतम थाने या तहसील से अनुमति स्वयं करानी होगी। दोपहर 11 बजे से रात 10 बजे तक डीजे को बजाया जाएगा। देश के संविधान को मानना होगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों व एसोसिएशन के नियमों को न मानने वाले लोग स्वयं इसके लिए जिम्मेदार होंगे। बैठक में कमेटी सदस्य संजय, ललित, गौरव, अरविन्द मोरना, विकास ककराला, राहुल छछरौली, मनोज, सुनील भोकरहेड़ी, नानू भेडाहेड़ी, पप्पू, चंदर, जानी, संजय, अंकित भोपा, महिपाल, रोहित बेलड़ा, शिवकुमार, हनी बेहड़ा सादात आदि दर्जनों गांवों के डीजे साउंड संचालक उपस्थित रहे।