फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी सड़क को लेकर पीडब्ल्यूडी नींद से जागा

विज्ञापन
विज्ञापन
कारोबारियों को चेतावनी दी
विज्ञापन

जानसठ। पानीपत-खटीमा राजमार्ग के किनारे लकड़ी डालकर अतिक्रमण करने वाले व ट्रैक्टर ट्राली द्वारा ओवरलोडिंग कर लकड़ी ले जाने कारोबारियों के खिलाफ पीडब्लूडी ने कार्रवाई करने के लिए पुलिस को पत्र भेजा है। इंस्पेक्टर ने लकड़ी कारोबारियों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी।
विज्ञापन

रविवार को पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता ने मुजफ्फरनगर व मीरापुर पानीपत खटीमा राजमार्ग की दुर्दशा को हैवी ट्रैफिक जिम्मेदार बताते हुए सड़क किनारे लकड़ी डालने वाले व धर्मकांटा पर ओवरलोडिंग ट्रैक्टर ट्राली व ट्रकों की तुलाई को लेकर एक पत्र पुलिस विभाग को लिखकर कार्रवाई की मांग की है। इस पर इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने जानसठ क्षेत्र के सड़क किनारे लकड़ी डालने वालों, ओवर लोडिंग लकड़ी की ट्रैक्टर ट्राली चलाने वालों को बुलाकर जमकर हड़काया। उन्होंने कहा कि चेतावनी के बाद भी कोई ठेकेदार सड़क किनारे लकड़ी डालता है, तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, क्षेत्र के धर्मकांटा संचालकों को भी बुला कर पीडब्लूडी के नियमों से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें