आंदोलन की चेतावनी दी
खतौली। रेलवे में किसानों की भूूमि अधिग्रहण के मुआवजे का आर्बिटेशन शीघ्र तय न होने पर किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। गांव भैंसी में अजयपाल के घेर में आयोजित बैठक में किसानों ने कहा कि रेलवे मंत्रालय ने किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया था, जिसमें अभी तक मुआवजे के आर्बिटेशन तय नहीं किया गया है। मुआवजा न देकर परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिए जाने की मांग की गई। इसके अलावा बकाया भुगतान को तुरंत दिए जाने की भी मांग डीएम से की गई। मांग पूरी न होने पर रेलवे का कार्य बाधित करने तथा धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। आंदोलन जन कल्याण के संयोजक प्रमोद ने कहा कि गन्ने की अगेती पछेती प्रजाति के आधार पर इंडेंट में मनमानी से किसान परेशान हैं, जिस कारण गेहूं की बुवाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने किसानों से जिला मुख्यालय पर सोमवार को धरने में शामिल होने का आह्वान किया। बैठक में अजयपाल सिंह, सतपाल सिंह, जयपाल सिंह, ब्रजपाल सिंह, हरिकिशन, कूडे सिंह, मांगे, नरेश आदि मौजूद रहे।