एसडी कॉलेज का छात्रसंघ चुनाव का पैनल घोषित
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत सहमंत्री विनोद चौहान ने कहा कि एबीवीपी दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। छात्र राजनीति के साथ यह युवाओं को संस्कारित करने का काम भी करता है। उन्होंने एसडी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के लिए एबीवीपी का पैनल घोषित किया।
जानसठ रोड के एक बैंक्वटहॉल में हुई बैठक में चौहान ने कहा कि हमारा ध्येय युवाओं में राष्ट्र भक्ति की प्रेरणा जागृत करना है। जिलाध्यक्ष राहुल शर्मा ने कहा कि छात्रों में नैतिक मूल्यों का स्थापित करने का काम एबीवीपी करता है। भाजयुमो के क्षेत्रीय सह संयोजक रोहन त्यागी, अनमोल गुप्ता, अजय सागर, अनमोल शर्मा, आशु शर्मा, गुरुदत्त अरोरा, माधव गुप्ता, गौरव पंवार, विनय चंदेल, अरमान मित्तल, यश त्यागी, रजत पंवार आदि रहे। इस अवसर पर एसडी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव के पैनल की घोषण की गई। कुमारी अंशु मलिक अध्यक्ष, नितिन गौतम उपाध्यक्ष, विशाल शर्मा महामंत्री, कार्तिक गोयल संयुक्त सचिव के लिए प्रत्याशी घोषित किया गया।