फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय अश्वपालक कार्यशाला का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना।
विज्ञापन

शुक्रताल स्थित दंडी आश्रम में आयोजित रीजन लेवल की तीन दिवसीय अश्व मित्रों की वार्षिक कार्यशाला का समापन हो गया। कार्यशाला में स्वयं सहायता समूह, ब्लॉक स्तर की समिति एवं जिला स्तर के अश्व कल्याण संघों की वार्षिक प्रगति और आ रही चुनौतियों तथा आगामी वार्षिक कार्ययोजना बनाने पर समूह अभ्यास किए गए। इसके अलावा नाबार्ड एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ाव सामाजिक कल्याण विभाग से जुड़ाव आदि पर चर्चा की गई। समापन सत्र के मुख्य अतिथि मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. हरपाल सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अश्वपालक मित्रों को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन अवसर पर ब्रुक इंडिया के पदाधिकारियों ने कहा कि पशुपालन विभाग से अश्वों का आवश्यक उपचार, ग्लैंडर बीमारी से ग्रस्त अश्वों के खून की जांच एवं बीमारी से ग्रस्त अश्वों को कष्टमुक्त मृत्यु तथा सरकारी मुआवजा राशि दिलाना अश्वों का सरकारी बीमा, पशु चारा के बीज, कृमिनाशक दवाई, बीमारियों से बचाव हेतु टीकाकरण इत्यादि लाभ कैसे प्राप्त करें। श्रम विभाग से अश्व श्रमिकों का जुड़ाव कैसे हो, भट्टों पर कार्यरत अश्वों का कल्याण कैसे सुनिश्चित हो आदि पर विस्तृत चर्चा की गई। सीएमओ डा. हरपाल सिंह ने अश्वों से होने वाली बीमारियों ग्लैंडर, सर्रा, टिटनेस, पेटदर्द एवं अफारा आदि से बचाव एवं आवश्यक चिकित्सा की जानकारी दी। समाज कल्याण अधिकारी विकास बालियान ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। ग्राम प्रधान ककरौली प्रकाशवीर ने असहाय अश्वों के लिए आश्रालय दिलवाने में सहयोग की बात कही। इस मौके पर पशु चिकित्साधिकारी रामराज डा. प्रमोद अपरवाल, सीनियर मैनेजर मार्तण्ड, प्रबन्धक मुजफ्फरनगर शिवकुमार तोमर, राजेश वर्मा, ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, रश्मि गुप्ता, डा. मनोज कुशवाहा, डा. जीलानी, डा. विजय मौर्या, डा. तौहीद, डा. महेंद्र चौधरी, डा. पंकज आदि उपस्थित रहे। संचालन एसपीओ अनूप सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें