फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 निर्दलीय प्रत्याशी बने पालिका सभासद

विज्ञापन
विज्ञापन
सियासी पार्टियों को मतदाताओं ने ठुकराया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। निकाय चुनाव में मतदाताओं ने सियासी पार्टियों के मोहपाश से बचकर निर्दलीय प्रत्याशियों को जिताने का फैसला लिया। नगर पालिका के 50 वार्डों में 23 निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत हुई। वोटरों ने कालोनी के विकास और निर्दलीय प्रत्याशी की छवि को तरजीह दी। पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले आधे प्रत्याशियों को हार का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन

नगर पालिका मुजफ्फरनगर के चुनाव में वार्ड सभासदों की हार-जीत में भी अजीबो-गरीब परिणाम सामने आए हैं। पालिका के 50 वार्डों में सियासी पार्टियों ने अपने प्रत्याशी उतारे थे। भाजपा, सपा, और बसपा के टिकट को लेकर मारा-मारी रही थी, मगर मतदाताओं ने सियासी दलों के मोहपाश से खुद को दूर रखा। 23 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। मतदाताओं ने अपने बीच के व्यक्ति को विकास और ईमानदारी की उम्मीद से सभासद चुनने का फैसला लिया है। विजेता निर्दलीय प्रत्याशियों में नौ महिला भी सभासद चुनी गई है, जिनमें सुनीता रानी, संगीता, कैलाशो, रिहाना परवीन, पूनम शर्मा, नवाबजहां, मोहसिना, नादिया और नाजरीन शामिल है। इनके अलावा दिलशाद उर्फ मुन्ना, गय्यूर अली, आबिद अली, राहुल पंवार, अरविंद कुमार, राजीव शर्मा, प्रवीण पीटर, ओम सिंह, विकल्प जैन, हाजी इरफान, अहमद, शफी, सरफराज निर्दलीय प्रत्याशी सभासद का चुनाव जीतें है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें