अब टीबी के मरीज रोजाना खाएंगे गोलियां
मुजफ्फरनगर।
स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय के क्षय रोग विभाग में अब टीबी के मरीजों को रोजाना खुराक मिलेगी। इसके लिए डाट्स केंद्रों पर मरीजों को पर एक माह के लिए पूरी किट दी जाएगी, जिसमें 28 गोलियां हैं, जिनमें एक गोली रोजाना खाई जाएगी। जिले में करीब 1200 लोगों को टीबी की बीमारी का इलाज किया जा रहा है, जिनमें 100 से अधिक बच्चे शामिल है।
क्षय रोग विभाग पर पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम का सोमवार को सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम के तहत अब टीबी से पीड़ित मरीजों को रोजाना खुराक खिलाई जाएगी। सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने बताया कि टीबी लाइलाज नहीं है, लेकिन मरीज को इसका उपचार 14 माह तक कराना होता है। उसके बाद ही टीबी के लक्षण समाप्त होते हैं। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ लोकेश गुप्ता ने बताया कि 30 अक्तूबर से पूर्व इलाज करा रहे मरीजों का उपचार पुरानी विधि पर ही किया जाएगा, जबकि 31 अक्तूबर से पंजीकृत होने वाले मरीजों को डेली रेजिमैन कार्यक्रम के तहत खुराक दी जाएगी। कार्यक्रम में एसटीएस विपिन कुमार, डीपीसी शाहबान, एसटीएलएस अतुल भारद्वाज, चीफ फार्मेसिस्ट जगमोहन कर्णवाल, संजीव शर्मा, सुनील सिंह आदि रहे। डॉट्स से मिलेगी 28 दिन की दवा
मुजफ्फरनगर। नए कार्यक्रम के तहत अब डॉट्स पर नए मरीजों को सप्ताह में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार के बजाए रोजाना दवा खानी होगी। इसके लिए अस्पताल से क्षेत्रीय, ग्रामीण स्तर के डॉट्स केंद्रों पर दवाईयां भेजी जाएंगी। यहां से एक मरीज को 28 दिन के लिए दवा की पूरी किट मिलेगी। समय-समय पर मरीज की अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी जांच पड़ताल करेंगे।
मरीजों में बच्चे भी शामिल
मुजफ्फरनगर। क्षय रोग विभाग में करीब 1200 से अधिक टीबी रोगी पंजीकृत हैं। इनमें बच्चों की संख्या भी 100 से अधिक है। विभाग में पंजीकृत मरीजों में 60 फीसदी पुुरुष और 40 फीसदी महिलाएं शामिल हैं।