फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद कार्यकर्ताओं ने तहसील में धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
रालोद ने गन्ने की होली जलाई
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। प्रदेश सरकार द्वारा घोषित गन्ना मूल्य से नाराज हुए रालोद कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर धरना दिया। नाराज कार्यकर्ताओं ने गन्ने की होली जलाई। उपजिलाधिकारी की गैरमौजूदगी में नायब तहसीलदार व सीओ को ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा घोषित गन्ने के मूल्य में मात्र दस रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि से नाराज रालोद कार्यकर्ता पूर्व मंत्री योगराज सिंह के नेतृत्व में सोमवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना दिया। धरनास्थल पर पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने दस रुपये क्विंटल गन्ने का भाव बढ़ाकर किसानों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि यह सरकार किसानों की सहायता का झूठा प्रदर्शन कर रही है। गन्ना मूल्य वृद्धि व ऋण माफी की घोषणा में किसानों के साथ मजाक किया गया है। उन्होंने भाजपा की सरकार को किसान विरोधी बताया। इस मौके पर एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी की गैर मौजूदगी में नायब तहसीलदार व पुलिस क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव को दिया गया। ज्ञापन में गन्ना मूल्य 450 रूपये प्रति क्विंटल करने, बकाया भुगतान तुरंत दिलवाने, कोल्हू संचालन पर प्रदूषण विभाग लगाए कानून को वापस लेने, विद्युत मीटर न लगाए जाने की मांग की गई। इस मौके पर सुरेंद्र सहरावत, सत्यपाल सहरावत, पप्पन, रामछैल, नूरदीन, राजकुमार, संजय, फरमान, कासम, रमेश, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें