फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सडीएम ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही स्थानीय प्रशासन ने व्यवस्थाएं करनी शुरू कर दी है। एसडीएम ने टीम के साथ पहुंच कर मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शनिवार को एसडीएम रामअवतार, तहसीलदार अमित कुमार, लेखपाल संजय चौहान के साथ कबूल कन्या इंटर कालेज का निरीक्षण किया। एसडीएम ने कालेज को पूर्ण सुरक्षित बताते हुए कहा कि इसी कालेज से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएगी तथा कालेज में मतपेटियों को रखने के लिए स्ट्रांग रूम बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के आदेशानुसार प्रशासन तमाम तैयारियों को पूर्ण करने में लग गया है। नामांकन दाखिल होने की प्रक्रिया से पूर्व ही सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएंगी। आदर्श चुनाव आचार संहिता का पूर्णत: पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें