फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का सहकारी समिति पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों का सहकारी समिति पर प्रदर्शन
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। किसान सेवा सहकारी समिति भंगेला पर किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि कुछ लोगों के बीच खींचतान के चलते समिति पर करीब एक वर्ष से खाद तथा बीज नहीं मिल रहा है, जिससे क्षेत्र के किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

भंगेला स्थित सहकारी समिति में विगत दिनों भी किसानों ने प्रदर्शन किया था। इसके बाद भी समिति पर खाद नहीं मिल रहा है। इस समिति पर भंगेला, भायंगी, रूकनपुर, खेड़ी रांगढांग, टिटौड़ा, मढ़करीमपुर, टबीटा समेत करीब नौ ग्रामों के किसान जुड़े हुए हैं। किसानों का आरोप है कि कुछ लोगों के बीच राजनीति को लेकर वह परेशान हैं। इस समिति में करीब तीन माह में कई सचिवों के तबादले हो चुके हैं। किसान समिति पर आकर खाली हाथ लौट जाते हैं। किसानों ने समिति की जांच कराए जाने की मांग डीएम से की है। प्रदर्शनकारियों में प्रदीप कुमार, राजपाल सिंह, गंगा प्रसाद, साहब सिंह, महेंद्र सिंह, रघुपाल, लख्मी सिंह, कान सिंह, सतीश, रमेश, रामप्रसाद, विपिन कुमार, कांति प्रसाद, प्रहलाद सिंह आदि किसान शामिल थे। एआर कोऑपरेटिव प्रदीप सिंह ने बताया कि कुछ लोगों के बीच चल रही राजनीति को लेकर समिति पर किसानों को खाद नहीं मिल रहा है। सोमवार को बोर्ड भंग हो जाएगा। इसके बाद बुधवार तक सभी समस्याओं का समाधान कर किसानों को खाद का वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें