फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल पास सीता, इंटर उतीर्ण हैं श्रीराम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्लिम युवक भी निभा रहे रामलीला में किरदार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रोहाना कलां की रामलीला आपसी सौहार्द की मिसाल है। यहां रामभक्तों के बीच कलाकारी का नमूना मुस्लिम युवक भी बड़ी शिद्दत के साथ अदा कर रहे हैं। गांव के कई मुस्लिम युवक रामलीला में अनेक किरदार निभा रहे हैं। कलाकारों का रामलीला कमेटी विशेष ख्याल रखती है। कार्यक्रम के बाद उनके भोजन से लेकर फलाहार के प्रबंध किए गए हैं।
जाति-धर्म के नाम पर अनेक फसाद और कत्लेआम सुना और देखा गया है। वर्ष 2013 में जनपद सांप्रदायिक उन्माद में झुलसा था, जिसमें दर्जनों जिंदगी काल का शिकार बनी तो सैकड़ों आज भी अपनी मूल चौखट से दूर हैं। वहीं, रोहाना कलां की रामलीला उन्मादियों, जात-धर्म के नाम पर लड़ने वालों को आइना दिखा रही है। वर्षों से होती आ रही रामलीला में इस बार अनोखा वाकया देखने को मिला है। रामलीला में अनेक मुस्लिम युवक अनेक किरदार निभा रहे हैं। गांव के शादाब, मोहम्मद नदीम अनेक रोल कर रहे हैं। हिंदू-मुस्लिम एकता की प्रतीक बनी रामलीला में अधिकांश कलाकार युवा वर्ग है, जो जात-धर्म के नाम पर समाज को बांटने वालों के खिलाफ खड़े हैं। युवा कहते हैं कि इस बार रावण दहन में बुराइयों के साथ जाति-धर्म के भेद का भी दहन करेंगे। गांव की खुशी और एकता के लिए अयोध्या के राजा रामचंद्र बुराइयों के रावण पर बाण से हमला कर खुशियों की बौछार करेंगे। कमेटी पदाधिकारी सुशील त्यागी, नित्यानंद कुमार, चिंटू त्यागी, अरविंद रामलीला के कलाकारों का विशेष ख्याल रखते हैं। कमेटी के लोग बारी-बारी से कलाकारों के खाने-पीने का इंतजाम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटर से लेकर ग्रेजुएट तक हैं कलाकार
मुजफ्फरनगर। बाबा चंद्रभान और पुरुषोत्तम त्यागी के यहां चल रही रामलीला में राम, सीता, नारद, कुंभकरण से लेकर रावण तक पढ़े-लिखे युवा, पुरुष है। रामलीला में श्रीराम बने श्रीराम शर्मा इंटरमीडिएट पास हैं, जबकि सीता का रोल करने वाले दिव्यांश 11वी उत्तीर्ण है। पार्वती के किरदार में शादाब पुत्र नौशाद सातवीं कक्षा पास है, जबकि मोहम्मद नदीम नारद, कश्मीर के राजा हरि सिंह का किरदार निभा रहे हैं, वह बीएससी द्वितीय पास हैं। रावण बने विशाल ग्रेजुऐट हैं। कुंभकरण भी हाईस्कूल उत्तीर्ण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें