फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में बसेड़ा की टीम विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराई गई बालक वर्ग की कबड्डी और वुशू प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। कबड्डी में बसेड़ा की टीम ने बरला का रौंद कर जीत का ताज अपने सर सजाया, जबकि वुशू में चिंटू और जैद के पंच सब पर भारी पड़े। विजेता टीम और खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

स्टेडियम में प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद कबड्डी प्रतियोगिता हुई। जिसमें जनपद से 12 टीमों ने भाग लिया। पहला मुकाबला स्टेडियम बी और शाहपुर के बीच हुआ, जिसमें शाहपुर जीत दर्ज कराई। इसके बाद कुल्हेड़ी और मुंडभर, रामपुर और स्टेडियम, सोरम और मौलाहेड़ी, सिसौली और वामनहेड़ी, बरला और स्टेडियम, ए, मुंडभर और शाहडब्बर, सिसौली और बसेड़ा के बीच मुकाबले कराए गए। जिनमें से बरला और सोरम, बसेड़ा और शाहडब्बर के बीच सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें एक ओर बरला और दूसरी ओर से बसेड़ा की टीम ने जीत दर्ज कराई। इसके बाद बसेड़ा और बरला के बीच फाइनल का रोमांचक मुकाबला हुआ। जिसमें बसेड़ा की टीम प्रथम स्थान पर रही। इसके अलावा भी बालक-बालिकाओं के बीच वुशू प्रतियोगिता कराई गई। शून्य किलोभार में चिंटू, इशान, 36 किलोभार में मोहम्मद जैद, वेदात बालियान, वंश, 40 किलोभार में अंकुर, निखिल, निकुंज, 44 किलोभार में मोहित कुमार, कपिल, मोहित, 48 किलोभार में मोहम्मद शाहवेज, प्रतीक, मनोज, 52 किलोभार में पर्व मलिक, अभिमन्यु, सोनू, 52 किलोभार में सदब नवाज, अक्षय पंवार, राहुल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, बालिका वर्ग की 60 किलोभार में सोनम, इशिका, सुनीता, 40 किलोभार में अंजलि, सोनम, पूर्वी, 44 कोमल, साक्षी, रिंकी, 48 किलोभार में आकांक्षा, पिंकी, काजल, 52 किलोभार में मीना, रेणू, मनीषा, 56 किलोभार में राखी, सविता, सौम्या, 70 किलोभार में अंजलि बालियान, पिंकी राठी, सृष्टि वर्मा ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें