सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान
मोरना (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के भट्ठा मालिकों ने अपनी समस्याओं के संबंध में बैठक कर प्रशासन से समस्याओं के निराकरण की मांग की। बृहस्पतिवार को मुजफ्फरनगर में आयोजित होने वाले सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया।
मुजफ्फरनगर ईंट निर्माता समिति के तत्वावधान में समिति के महामंत्री मोहम्मद शमशाद के भोकरहेड़ी स्थित ईंट भट्ठे पर आयोजित बैठक में भट्ठा मालिकों की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। अन्य समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखने को लेकर बृहस्पतिवार को गुप्ता रिसोर्ट मुजफ्फरनगर में आयोजित सम्मेलन में पहुंचने का आह्वान किया। समिति अध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर, कोषाध्यक्ष सतीश कंसल, धर्मेंद्र ठेकेदार, अलीम, राजीव राठी, मिन्टू, जगत, सुरेश आदि उपस्थित रहे।