गन्ने की फसल में खाद का संतुलित प्रयोग करें
भौराकलां। तितावी शुगर मिल की ओर से भौराकलां में हुई गोष्ठी में वैज्ञानिकों ने कहा कि किसान गन्ने में संतुलित खाद का प्रयोग करें। समय से मिट्टी की जांच भी कराएं। इस अवसर पर बुजुर्ग किसानों का सम्मान भी किया गया। इंडियन पोटाश लिमिटेड की इकाई तितावी चीनी मिल ने भौराकलां में किसान गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में क्षेत्र के बुजुर्ग किसानों का शॉल ओढ़ाकर और शील्ड देकर सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि किसान गन्ने की खेती में खाद का संतुलित प्रयोग करें। समय-समय पर मिट्टी की जांच कराएं। ट्रेंच विधि से बुवाई करें, अगैती गन्ना प्रजाति लगाएं। किसान हरिसिंह की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में डॉ. भीष्मपाल, पुष्पेंद्र सोलंकी, अंकुर बालियान, नरेश कुमार, विवेक कुमार, सुनील कुमार, उत्तम वर्मा, अरुण कुमार आदि ने भी विचार रखे।
कैल्शियम जांच शिविर लगाया
मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब समर्पण ने आस्था मेडिकेयर भोपा रोड पर नि:शुल्क कैल्शियम जांच शिविर का आयोजन किया। क्लब अध्यक्ष विकास वर्मा, सचिव पीटी सम्पत, कोषाध्यक्ष अंकुश अग्रवाल का सहयोग रहा। शिविर में 125 मरीजों की जांच की गई।
मुदित मिश्रा नगराध्यक्ष बने
मुजफ्फरनगर। अपना दल एस के जिलाध्यक्ष विनय मित्तल ने मुदित मिश्रा को नगराध्यक्ष घोषित किया है। तरुण सिंह को युवा का नगर अध्यक्ष, सुनील कश्यप को पुरकाजी विधानसभा का अध्यक्ष, अनुराग अग्रवाल को विधि प्रकोष्ठ का नगर अध्यक्ष, सतवीर सिंह और पंकज बंसल को जिला कार्यकारिणी में सदस्य बनाया है। इन सभी से पार्टी को मजबूत करने की अपेक्षा की गई है।