फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील में ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील में ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव सठेड़ी में मुख्य नाले के ऊपर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर नाले को कब्जामुक्त कराए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन किया। एसडीएम ने जांच करा कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

गांव सठेड़ी के ग्रामीण तहसील दिवस में पहुंचे तथा उन्होंने नाले पर अवैध निर्माण को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में एक व्यक्ति ने नाले पर आरसीसी डालकर स्थायी निर्माण कर अवैध कब्जा कर लिया है। नाले को कब्जामुक्त कराने को लेकर ग्रामीण कई बार अधिकारियों के चक्कर लगा चुके है, मगर उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रदर्शनकारियों में सत्यपाल सिंह, अमरपाल, अरविंद, डा. विनय, राधेश्याम, धर्मपाल, राजेश कुमार, मनोहर लाल, जयप्रकाश, राजपाल, आशीष, नरेंद्र कुमार, आदेश कुमार, रोबिन कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें