फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसली ऋण खातों को आधार से लिंक करने को चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
फसली ऋण खातों को आधार से लिंक करने को चलेगा अभियान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। किसानों के फसली ऋण खातों की फीडिंग के कार्य के बाद अब खातों को आधार से लिंक करने का अभियान चलाया जाएगा। डीएम जीएस प्रियदर्शी ने सभी बैंक अधिकारियों को इस संबंध में निर्देशित कर दिया है।
विज्ञापन

31 मार्च 2016 से पहले फसली ऋण लेने वाले किसानों के खातों की फीडिंग का काम एक अभियान के तहत पूरा कर लिया गया है। एक लाख 26 हजार 401 किसानों के खातों की फीडिंग की गई। फसली ऋण योजना के लाभार्थियों की सूची तैयार करने के लिए अब किसानों के खातों को आधार से लिंक करने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने सभी बैंकों से कहा कि वह किसानों के आधार कार्ड मंगवाकर उन्हें उनके खातों से लिंक करें। जिला प्रशासन ने डबल खातों का पकड़ने के लिए भूलेख विभाग को भी लगा दिया है। किसानों की जमीन की डिटेल निकालकर उसका मिलान भी कराया जाएगा। फसली ऋण योजना में उन किसानों का नाम सूची से हट जायेगा जो एक से अधिक बैंकों से पैसा लिए हुए हैं। सीडीओ अंकित अग्रवाल ने कहा कि सभी बैंकों को निर्देशित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें